नगर निगम के द्वारा महू नाका चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल का विकास किया जाएगा। इस विकास कार्य पर 5 करोड रुपए खर्च होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को इस विकास की योजना महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सौपी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस कार्य के लिए सरकार की ओर से सहयोग मांगा है।
मुख्यमंत्री से मिलने के लिए महापौर कल भोपाल गए थे। वहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मुलाकात में शहर की विकास की योजनाओं की स्थिति की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महापौर के द्वारा कंसल्टेंट के माध्यम से तैयार करवाई गई महू नाका चौराहा के विकास की योजना को भी मुख्यमंत्री को सोपा गया। इस योजना में इस चौराहा के किनारे पर लगाई हुई महाराणा प्रताप की प्रतिमा के स्थल का विकास किया जाना है। इस चौराहे का विकास करते हुए नगर निगम के द्वारा यह प्रतिमा चौराहे से एक तरफ लगा दी गई है। अब जहां पर प्रतिमा लगी हुई है उसे स्थान का विकास करने के लिए 5 करोड रुपए की योजना तैयार की गई है। इस योजना का क्रियान्वयन नगर निगम के द्वारा किया जाना है। इस कार्य के लिए नगर निगम के द्वारा मुख्यमंत्री से राज्य सरकार की ओर से मदद मांगी गई है। मुख्यमंत्री के द्वारा इस प्रस्ताव को नगरीय विकास विभाग के पास आगे की कार्रवाई के लिए भेजने के निर्देश दिए गए। ऐसा समझा जाता है कि अब सरकार की ओर से इस स्थान के विकास की योजना को मंजूरी दे दी जाएगी। मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत संभव है कि यह कार्य किया जाए। इस बारे में सरकार की ओर से की जाने वाली अगली कार्रवाई का इंदौर नगर निगम को अब इंतजार रहेगा। ध्यान रहे कि यह स्थान भी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के अंतर्गत आता है। महापौर की रुचि भी इसी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करने की है। इन विकास कार्य के माध्यम से महापौर इस विधानसभा क्षेत्र में अपनी पकड़ को मजबूत बनाना चाहते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




