इंदौर। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन की वार्षिक साधारण सभा की बैठक में प्रदेश में वर्तमान सत्र में आयोजित की जाने वाली विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरिय स्पर्धाओं का कार्यक्रम तय कर लिया गया हैं। संगठन के चेयरमेन ओम सोनी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। स्थानीय अभय प्रशाल में आयोजित बैठक में गत वर्ष के विभिन्न वर्गो के राज्य विजेता खिलाड़ियों के साथ ही श्रेष्ठ जिला इकाइयों को भी सम्मानित किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




