मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

लंबे समय से चल रहे कार्य में अब दिखने लगी दुगनी तेजी

शासकीय संयोगितागंज बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उषागंज छावनी के नवनिर्माण और जिर्णोद्धार कार्य ने आखिर अब जाकर रफ्तार पकड़ ली है। जिसके तहत पहले चरण के कार्यों में जहां एक…

शासकीय संयोगितागंज बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उषागंज छावनी के नवनिर्माण और जिर्णोद्धार कार्य ने आखिर अब जाकर रफ्तार पकड़ ली है। जिसके तहत पहले चरण के कार्यों में जहां एक तरफ तेजी के साथ तैयार हो रहे पुराने क्लास रूम में रंगाई – पुताई और फ्लोरिंग का काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरे चरण के तहत लगभग आधा दर्जन नवीन आधुनिक सुविधाओं वाले नए क्लासरूम निर्माण के लिए खुदाई कर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी पिछले दिनों होने के बाद अब और तेजी से काम चल रहा है। जिसके तहत निगम के शाला प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला के निर्देश पर दूसरे चरण के लंबे समय से पेंडिंग कार्यों में तेजी लाने का काम पिछले दिनों शुरू कर दिया था। जिसके तहत लंबे समय से अधूरे पड़े शासकीय स्कूल जीर्णोद्धार कार्यों में अब पहले से ज्यादा तेजी दिखने लगी है। वही बड़ी बात यह है कि लगभग 300 साल पुराने हेरिटेज शासकीय संयोगितागंज बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (एचजीएस) क्रमांक 1 को लाखों रुपए खर्च कर हेरिटेज में शामिल ऐतिहासिक

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें