मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा कल अन्नपूर्णा क्षेत्र में स्थित क्रांति कृपलानी नगर कॉलोनी में दिनभर का पावर कट लिया गया। पूरे दिन के लिए बिजली को गुल कर यहां पर बिजली की नई लाइन डालने का काम किया गया। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि क्रांति कृपलानी नगर क्षेत्र में अक्सर बिजली की लाइन में फाल्ट होने की शिकायत आई थी। क्षेत्र के नागरिकों के द्वारा यह आशंका जताई जाती थी कि हाई टेंशन लाइन से जुड़ी हुई कनेक्टिंग लाइन में बार-बार फाल्ट होता है तो ऐसे में कहीं किसी दिन कोई बड़ी घटना नहीं हो जाए। बिजली कंपनी के अधिकारियों को भी यह लग रहा था कि बार-बार यहां होने वाली घटना किसी दिन बड़ा हादसा होने का कारण नहीं बन जाए। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए बिजली कंपनी के द्वारा यह फैसला लिया गया कि यहां पर बिजली की पूरी लाइन को बदल दिया जाए। इस लाइन में बार-बार फाल्ट होने का एक कारण यह भी था की लाइन बहुत ज्यादा पुरानी हो गई थी। ऐसे में यह लाइन लोड नहीं ले पा रही थी। जिसके चलते हुए फाल्ट हो जाता था। ऐसे में इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए पूरी लाइन को बदल देना ही उचित था। बिजली कंपनी के द्वारा कल दिन भर के लिए क्रांति कृपलानी नगर में पावर कट कर दिया गया। इस पावर कट के माध्यम से मिले समय में बिजली कंपनी के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से नई बिजली की लाइन डालने का काम किया गया। इस काम को शाम तक पूरा भी कर लिया गया। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि अब जब नई लाइन डाल गई है तो इस क्षेत्र में समस्या और चिंता की स्थिति समाप्त हो गई है अब नागरिक निश्चिंत होकर रह सकते हैं। नागरिकों को भी इस बात का संतोष था कि अब नई लाइन डालकर उनकी समस्या का स्थाई समाधान कर दिया गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




