श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लाथ मार्केट मर्चेन्ट एसोसिएशन के 6 पदों के लिए कल से नामांकन पत्र लिए जा रहे है। आज नामांकन पत्र लेने की अंतिम तिथि है। हालांकि एक गुट के 6 सदस्यों ने कल ही नामांकन पत्र ले लिए वहीं दूसरे गुट के 3 सदस्यों ने ही नामांकन पत्र लिए है।
आज अमावस्या होने के कारण कल ही कई उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र ले लिए। कुछ लोगों का मानना था कि उन्हें अमावस्या पर नामांकन पत्र नहीं लेना था इसलिए नामांकन पत्र मिलने के पहले दिन ही 9 सदस्यों ने फार्म ले लिए। कैलाश मूंगड़ गुट से रजनीश चौराडिया, गिरीश काबरा, शिव जगवानी, विनित कोचर और मनोज नीमा के साथ खुद मूंगड़ ने नामांकन पत्र लिया है। नामांकन पत्र जब भरे जाएंगे तब उन पर पद अंकित क्लाथ मार्केट चुनाव वैसे तो व्यापारिक संस्था के है लेकिन यहां पर जातिगत समीकरण भी मायने रखता है। इसीलिए हर गुट इस समीकरण को बिठाने में लगा रहता है। एक गुट के 3 सदस्यों ने नामांकन पत्र लिए है। खासबात यह है कि तीनों ही सदस्य दिगम्बर जैन समाज से है। ऐसे में इस गुट के लिए जातिगत समीकरण बिठाना चुनौती बन गया है, क्योंकि मूंगड़ गुट के सदस्य अलग-अलग समाज से आते है।
किया जाएगा। ऐसे में कौन किस पद बाद अंतिम सूची आने पर स्पष्ट होगा। पर लडेगा यह स्थिति नाम वापसी के सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि रजनीश चौराडिया अध्यक्ष, कैलाश मूंगड़ मंत्री, गिरीश काबरा उपाध्यक्ष, शिव जगवानी कोषाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री दो पदों के लिए विनित कोचर और मनोज नीमा नामांकन दाखिल करेंगे। इधर दूसरे गुट के निर्मल सेठी, मुकेश टोंग्या और चंद्रप्रकाश गंगवाल ने नामांकन पत्र लिया है। आज इस गुट के एक सदस्य द्वारा नामांकन पत्र लेने की पूरी सम्भावना बताई जा रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




