अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने बढा हुआ बस किराया वापस लेने और बस किराया मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर उपभोक्ताओं और बस संचालकों और अधिकारियों के साथ बैठक की मांग को लेकर ज्ञापन आरटीओ प्रदीप शर्मा को सौंपा। यह भी कहा गया कि बढ़ोत्री जरूरत से ज्यादा हुई है जो असहनीय है और मनमाने ढंग से बढाई गई है। बहादुरसिंह राजपूत, डीजी मिश्र, देवेंद्रसिंह सिसोदिया, डॉ. विजय श्रीवास्तव, विनोद ठाकुर, अजय रघुवंशी, मनोज पंवार ज्ञापन देने में मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




