जापान का नागोरो गांव पूरी दुनिया में ‘स्केयरक्रो विलेज' यानी पुतलों वाले गांव के नाम से मशहूर है। यहां सिर्फ 25-30 लोग रहते हैं, जबकि 350 से ज्यादा पुतले पूरे गांव में नजर आते हैं। 70 साल पहले यहां 400 से ज्यादा लोग रहते थे। पढ़ाई, नौकरी और बेहतर जिंदगी जीने के लिए लोग बड़े शहरों में चले गए और पूरा गांव खाली हो गया। इस गांव में इंसानों की आबादी को दिखाने के लिए गांव के लोगों ने इस गांव को पुतलोें का शहर बना दिया। यहां गांव में जब कोई निकलता है तो उसे सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग दिखाई देते हैं। खेत में किसान और दुकान पर दुकानदार व ग्राहक भी दिखाई देते हैं। स्कूल में ऐसा लगता है कि बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन हकीकत है न बच्चे असली हैं, न किसान असली हैं। हर जगह पुतलों को बैठा दिया गया। यहां शादी का सेटअप भी बनाया गया है। जहां पुतले बने दूल्हा-दुल्हन और खाना खाते बराती-घराती भी पुतले के रूप में नजर आते हैं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




