जैन समाज से जुड़ी महासती डॉ. कुुमुदलता म.सा. एवं ठाणा-4 ने माधव सृष्टि आरोग्य केन्द्र का अवलोकन किया और इस केन्द्र की तारीफ की और कहा कि स्वास्थ्य के साथ संस्कार भी यहां मिल रहा है। गर्भ संस्कार केन्द्र देखने के बाद कैंसर निदान की प्रक्रिया को भी देखा और कहा कि माधव सृष्टि आरोग्य केन्द्र जैसे स्वास्थ्य और संस्कार केन्द्र हर जगह स्थापित हो। प्रकाश भटेवरा, नीरज कटारिया, पारस कटारिया, कमल सियाल, डॉ. गौरव खंडेलवाल मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




