आईची। महिला स्क्वॉश में भारत ने ईरान के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए अपना दबदबा कायम कर लिया है। तीसरे और अंतिम मुकाबले में अनुभवी जोशना चिनप्पा ने ईरान की नजमेह बुशेहरीजादेह को एकतरफा अंदाज में 11-1, 11-3, 11-9 से शिकस्त दी। अनाहत सिंह और तन्वी खन्ना की जीत के बाद जोशना की इस शानदार जीत ने भारत को पूल मैच में 3-0 से एकतरफा और धमाकेदार जीत दिला दी है।
किशोर कुमार क्वार्टर-फाइनल में बाहर— सर्फिंग के मैदान
से निराश करने वाली खबर आई है। मेन्स शॉर्टबोर्ड के क्वार्टर- फाइनल में भारत के किशोर कुमार अनबरासु का सफर खत्म हो गया है। किशोर अपनी हीट में सिर्फ 3.37 अंक ही बना पाए और दूसरे नंबर पर रहकर बाहर हो गए। फिलीपींस के टोबी एस्पेजोन ने 8.53 अंक बनाकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
शूटिंग में भारतीय टीम को सिल्वर- भारत ने महिलाओं की
ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। नीरू धांडा की शानदार शूटिंग ने भारत को यह पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चीन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कुवैत को कांस्य पदक मिला। ध्यान देने वाली बात यह है कि महिला व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले कुछ देशों ने तीन निशानेबाजों की टीम नहीं उतारी थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




