जम्मू-कश्मीर घूमने निकले चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक गूगल मैप की गलत नेविगेशन के चलते हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ‘कश्मीर' गांव पहुंच गए। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें पता चला कि वे जम्मू-कश्मीर नहीं, बल्कि हमीरपुर के कश्मीर गांव में हैं। करीब 10-15 मिनट रुकने के बाद पर्यटकों ने गूगल मैप पर सही लोकेशन डाली और जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए। राज्यों में बारिश घट गई। श्रीगंगानगर में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। उधर उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




