विधानसभा 3 के वार्ड 55 नेहरू स्टेडियम झोन के अन्तर्गत छावनी के व्यस्त क्षेत्र पुराने राज टाकीज के समीप मुराई मोहल्ला मेन रोड पर गड्ढे से परेशानी आ रही है। तपन वर्मा ने बताया कि कई वाहन चालक इन गड्ढों का शिकार होकर गिरे भी है, जिनको चोटे भी आई है। कई बार इसकी जानकारी नगर निगम को दी गई, जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे दिक्कतें हो रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




