छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संजय नगर स्थित मस्जिद के पास एक घर में पांच लोगों की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में साजिद अली (50 वर्ष) का शव फंदे से लटका मिला है। वहीं उसकी पत्नी राबिया, पुत्र इरशाद अली (19 वर्ष), पुत्री शाहिदा (17 वर्ष) और इरशाबा बेगम (16 वर्ष) का शव एक कमरे में मिला। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चार लोगों ने जहर खाकर जान दी होगी और साजिद ने फांसी लगाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





