मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

फुटबॉल स्पर्धा के फाइनल में होगी जोरदार टक्कर

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस के बीच एमरल्ड गोल्ड कप जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का फाइनल खेला जाएगा। बालिका वर्ग के फाइनल में सत्यसाईं विद्या विहार और…

इंदौर। मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल और डीपीएस के बीच एमरल्ड गोल्ड कप जिला स्तरीय फुटबॉल स्पर्धा का फाइनल खेला जाएगा। बालिका वर्ग के फाइनल में सत्यसाईं विद्या विहार और सेंट रेफियल्स स्कूल की टक्कर होगी। स्पर्धा के पहले सेमीफाइनल में एमरल्ड हाइट्स टीम ने लारेल्स स्कूल को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एमरल्ड हाइट्स की ओर से सिद्धांत घाघ ने दो गोल दागे जबकि पृथ्वी सिंह ठाकुर ने एक गोल किया। लॉरेल्स स्कूल की ओर से शुभम ने एकमात्र गोल दागा। दूसरे सेमीफाइनल में डीपीएस निपानिया टीम ने एमरल्ड हाइट्स बी-टीम को टाईब्रेकर में 4- 3 से पराजित कर फाइनल का टिकट हासिल किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं। एमरल्ड हाइट्स की ओर से सत्यम ने दो गोल किए जबकि डीपीएस की ओर से ध्रुव और समक्ष ने एक-एक गोल किया। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में सत्यसाईं विद्या विहार ने एमरल्ड हाइट्स स्कूल को 3-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से गीतिका ने दो गोल दागे जबकि एक अन्य गोल रिया ने किया। दूसरे सेमीफाइनल में सेंट रेफियल्स स्कूल ने चोइथराम नॉर्थ कैंपस स्कूल को 3-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से फियोना ने दो तथा जिया ने एक गोल किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें