मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों का तेजी से निराकरण कर उपभोक्ताओं से समाधान को लेकर फोन पर पुष्टि भी की जा रही है। पिछले चौबीस…

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों का तेजी से निराकरण कर उपभोक्ताओं से समाधान को लेकर फोन पर पुष्टि भी की जा रही है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान ऊर्जस एप के माध्यम से 149 शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। वाट्सएप चैटबोट के माध्यम से 60, वाट्स एप नंबर के माध्यम से 2, सोशल मीडिया के माध्यम से 4 शिकायतों का समाधान किया गया। कंपनी स्तर पर उपभोक्ता शिकायत समाधान की दैनिक समीक्षा की जा रही हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें