मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेताओं को दीं बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स- की पुरुष भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) प्रतिस्पर्धा में नीरज चोपड़ा के रजत और यशवीर सिंह के कांस्य पदक तथा डेकाथलॉन इवेंट में…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स- की पुरुष भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) प्रतिस्पर्धा में नीरज चोपड़ा के रजत और यशवीर सिंह के कांस्य पदक तथा डेकाथलॉन इवेंट में तेजस्विन शंकर के कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों ने भारत का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों का अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की बेटियां खेल के क्षेत्र में परचम लहरा रहीं हैं। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 57 किग्रा जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि यामिनी की उपलब्धियां प्रदेश के प्रत्येक युवा, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्जी मंडी में दुकान के सामने

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें