धार के बहुचर्चित भोजशाला प्रकरण में एक बार फिर कानूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के गत 15 मई के फैसले को चुनौती देने वाली मस्जिद पक्ष की विशेष अनुमति याचिकाओं (एसएलपी) पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने एएसआई की रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर परिसर को देवी वाग्देवी (सरस्वती) का मंदिर माना था तथा 2003 की पूजा-नमाज व्यवस्था निरस्त कर दी थी। मस्जिद पक्ष ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जबकि हिंदू पक्ष ने कैविएट दायर कर रखा है, ताकि उसका पक्ष सुने बिना कोई अंतरिम आदेश पारित न हो सके।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




