मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बेकाबू कार अलसुबह खानपान के स्टॉल में जा घुसी

स्कीम नं. 78 स्थित टेलीपरफामेंस के बाहर लगने वाले खानपान के स्टाल को आज सुबह बेकाबू कार ने फिल्मी स्टाइल में उडाया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा…

स्कीम नं. 78 स्थित टेलीपरफामेंस के बाहर लगने वाले खानपान के स्टाल को आज सुबह बेकाबू कार ने फिल्मी स्टाइल में उडाया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार चालक कार तेज रफ्तार में लेकर आया, जिस पर वहां खडे लोगों से उसका विवाद हो गया। कुछ ही देर में चालक कार में बैठा और उसे दौड़ा दी। बेकाबू कार वहां लगे बड़ा पाव और अन्य खानपान के स्टाल में जा घुसी जिससे काफी नुकसान हुआ है। राहगिरों ने कार रोकने का प्रयास भी किया लेकिन कार चालक निकला। कार लेकर प्रत्यक्षदर्शियों भाग का कहना है कि कार में युवतियां भी सवार थी। हालाकि इस मामले में पुलिस को फिलहाल शिकायत नहीं मिली।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें