मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा के लिए लगी युवाओं की भीड़

आज सुबह और दोपहर के दो सत्र में होगी परीक्षा

असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति पाने के लिए आयोजित की गई परीक्षा में शामिल होने के लिए युवाओं की भीड़ लग गई है। आज सुबह और दोपहर के दो सत्र में यह परीक्षा होगी।

इस परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी आज सुबह से ही अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेहरू पार्क के स्कूल आफ एक्सीलेंस बाल विनय मंदिर, मोती तबेला में स्थित मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित कई स्कूलों में इस परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में इंदौर में करीब 6000 युवा भाग ले रहे हैं। जो युवा असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए परीक्षा में भाग ले रहे है उनमें से बड़ी संख्या में ऐसे युवा है जिनके द्वारा पीएचडी कर ली गई है एवं यूजीसी नेट की परीक्षा को भी क्वालीफाई कर लिया गया है।

सुबह से परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को कड़ी जांच के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश देने का काम शुरू हो गया है। यह परीक्षा दो सत्र में आज सुबह और दोपहर में आयोजित की गई है। राज्य सरकार के द्वारा सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से योग्य परीक्षार्थियों का चयन कर उनकी भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम के लिए इंदौर शहर में ही 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक भी सुबह से ही पहुंच गए थे। पुलिस बल को भी हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में लगाया गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें