मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अग्रसेन क्लब लगाएगा राखी एग्जीबिशन

वैश्य समाज की महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन क्लब द्वारा राखी एग्जीबिशन का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त शनिवार व रविवार को कच्छ पाटीदार भवन नौलखा…

वैश्य समाज की महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन क्लब द्वारा राखी एग्जीबिशन का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त शनिवार व रविवार को कच्छ पाटीदार भवन नौलखा काम्प्लेक्स के सामने सपना संगीता रोड में किया जा रहा है। 80 से ज्यादा स्टाल लगाए जाएंगे। 8 अगस्त शनिवार को शाम 7 बजे से 50 बच्चों का रैम्प शो होगा। 9 अगस्त रविवार को दोपहर 4 बजे सेल्फ ब्यूटी कोर्स सिखाया जाएगा व रात्रि 8 बजे अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्थाओं का सम्मान होगा। फोल्डर का विमोचन प्रयोग शिराली गर्ग, राजेंद्र राजकिरण गोयल, शैलेष-प्रीति गर्ग, अरविंद बागड़ी, संजय बाकंडा, मुकेश बृजवासी, विनोद मीना अग्रवाल, दुर्गेश-निशा अग्रवाल, शुभम प्रियंका अग्रवाल, नीरज सपना मित्तल, राहुल प्रियंका गोयल बंटी, राहुल राधेश्याम अग्रवाल चूरीवालों ने किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें