मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

60 मेगावाट के सोलर प्लांट को लेकर निगम ने मंगाए प्रस्ताव

27 जुलाई तक कोई भी फर्म प्रस्तुत कर सकेगी अपनी रुचि

नगर निगम के द्वारा 60 मेगावाट के सोलर प्लांट को लेकर प्रस्ताव मंगवाए गए हैं। इसे लेकर कोई भी फर्म 27 जुलाई तक अपनी रुचि प्रस्तुत कर सकेगी।

इंदौर नगर निगम के द्वारा इस कार्य के लिए एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट अर्थात कार्य में रुचि प्रस्तुत करने वाले प्रस्ताव निमंत्रित किए गए हैं। इसके अनुसार नगर निगम के द्वारा ग्राम समराज और आशु खेड़ी में 60 मेगावाट का सोलर प्लांट संचालित किया जा रहा है। यह दोनों गांव मंडलेश्वर तहसील के अंतर्गत खरगोन जिले में आते हैं। इन दोनों गांव में संचालित हो रहे सोलर प्लांट के आधार पर निगम के द्वारा एक्सप्रेशन आफ इंटरेस्ट जारी किया गया है। इस एक्सप्रेशन का इंटरेस्ट के माध्यम से नगर निगम के द्वारा इन प्लांट्स हो रहा है, बिजली के उत्पादन पर फोकस किया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें संबंधित फर्म को इस बात का रुचि का प्रदर्शन करना होगा कि यहां उत्पादित हो रही बिजली के आधार पर नगर निगम के द्वारा क्या लाभ प्राप्त किया जा सकता है। यह लाभ किस तरह से प्राप्त किया जा सकता है। इस लाभ को नगर निगम को दिलाने के लिए संबंधित फर्म के द्वारा क्या काम किया जा सकता है।

लाभ प्राप्त करने के इस काम को नगर निगम के द्वारा ठेके पर फर्म को दे दिया जाएगा। अभी यह टेंडर जारी नहीं किया गया है लेकिन इसमें इंजन फॉर्म के द्वारा इस काम को करने में अपनी रुचि का प्रदर्शन किया जाएगा उन फर्म को आने वाले समय में नगर निगम के द्वारा यह काम करने के लिए दे दिया जाएगा। इस तरह का काम करने के लिए पहले भी नगर निगम के द्वारा दूसरी फर्मो को अवसर दिया गया है। इसी परंपरा को टाइम रखते हुए नगर निगम के द्वारा इस बार भी यही कोशिश की जा रही है। इन दोनों स्थानों पर सोलर प्लांट का संचालन पिछले कई वर्षों से निर्बाध रूप से किया जा रहा है। इस प्लांट के माध्यम से बिजली का निर्माण करने के साथ ही इस बिजली का उपयोग भी लगातार किया जा रहा है। अब इस प्रयोग के साथ ही लाभ प्राप्त करने की दिशा में निगम की कोशिश शुरू हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें