विधानसभा 5 के वार्ड 47 की गोमा की फेल से बड़ी संख्या में मातृशक्तियां माता की भक्ति के लिए आज बगलामुखी माता दरबार के लिए रानीसती गेट के पास आयोजन के बाद बसों से रवाना हुई। विधायक महेन्द्र हार्डिया और एमआईसी सदस्य के साथ क्षेत्रीय पार्षद नन्दकिशोर पहाड़िया ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान भाजपा नेता रघु यादव, राम पटेल, लक्ष्मी मनोज पहाड़िया, कैलाश पिपले सहित अन्य भी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




