प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने सीधे- सीधे आरोप लगाया कि इस समय प्रदेशभर में अलग-अलग तरह के माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। वन भूमि पर कब्जा सालों से माफिया कर रहे हैं। द्विवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश के सैकड़ों एकड़ भूमि पर माफियाओं का कब्जा है, इनमें कई जगह भाजपा नेताओं का संरक्षण भी है। अगर इन मुद्दों पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान अगर धरना देते हैं तो क्या उस मामले में शासन जवाब देगा। द्विवेदी ने भूमाफियाओं पर कार्रवाई पर सवालिया निशान भी खड़ा किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




