भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वान पर कल प्रदेश के साथ इंदौर में भी लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला राजवाड़ा पर जलाया। राहुल गांधी का पुतला इसलिए जलाया गया कि कांग्रेस के सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं द्वारा यौन दुर्व्यवहार के आरोप है और इस आरोप के मामले में लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की चुप्पी रही इसीलिए भाजपा की मातृशक्तियों ने महिला सम्मान के मुद्दे पर दोनों ही नेताओं से सांसद के मुद्दे पर जवाब भी मांगा। भाजपा की मातृशक्तियों ने कहा कि नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी ने कहा कि बच्चियों की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले को संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है। राहलु गांधी का पुतला जलाने के पहले पुतले की शवयात्रा निकाली और पुतले को चप्पल-जूते से महिलाओं द्वारा पीटा गया और जमकर नारेबाजी भी की। श्रेष्ठा जोशी, उमाशशि शर्मा, नारायणी बरेठा, रचना विजयवर्गीय, राधा कुशवाह, ममता बिरथरे, मीनू शर्मा, लीना बाहेती, युक्ता बर्ब, सोनिका केजरीवाल, गायत्री कुमावत, जुली एमीयूल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



