राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम जब से इंदौर में होना तय हुआ था तभी से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। भाजपा ने कल हुए कार्यक्रम को लेकर आरोप लगाया है कि जिन चिह्नित युवाओं से राहुल गांधी ने संवाद किया वे कांग्रेस के पदाधिकारी है, इसको लेकर भाजपाइयों ने इन युवाओं की सोशल मीडिया प्रोफाइल भी जांची और स्क्रीन शॉट निकालकर पोस्ट किए हैं।
करीब 11 लोगों से राहुल गांधी ने कल वन-टू-वन संवाद किया। इस संवाद में उज्जैन की राधा मालवीय को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिडी हुई है। दरअसल भाजपा का आरोप है कि राधा मालवीय कांग्रेस से जुड़ी हुई है। वह कांग्रेस जिला पंचायत में सदस्य भी है। राधा के पुराने फोटो भी सामने आए हैं, जिसमें वह कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में नजर आ रही है। इसके अलावा भाजपाइयों ने तनय शर्मा और रणजीत नामक युवाओं के फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं जो कांग्रेस से बताए जा रहे हैं। कुल मिलाकर कल हुए कार्यक्रम के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर इस मामले में बहस छिड़ी हुई है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल से इन सभी युवाओं के चित्र और सोशल मीडिया प्रोफाइल का स्क्रीन शॉट
इधर भाजपाइयों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय पोस्ट किया है। विद्यार्थी परिषद की जीत पर जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सौगात मिश्रा, रोहित चौधरी, धीरज ठाकुर, निक्की राय, अमित पालीवाल, नाना चौधरी की उपस्थिति में जश्न मनाया और आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की। सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की झूठ की गूंज का पर्दाफाश हो गया है। दिल्ली में विद्यार्थी परिषद में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। जेन-जी राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ काम करने वाले संगठन के साथ है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की श्रेष्ठा जोशी, पूजा पाटीदार, कविता खोवाल सहित अन्य भी शामिल हुई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





