सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अजमेर शरीफ दरगाह पर रील बनाने का विरोध

अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में कथित रूप से आपत्तिजनक अंदाज में रील बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। धार्मिक स्थल…

अजमेर शरीफ दरगाह परिसर में कथित रूप से आपत्तिजनक अंदाज में रील बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। धार्मिक स्थल की गरिमा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए रील बनाने वाले प्रेमी जोड़े के खिलाफ उचित एवं सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है। इंदौर नूरानी नगर कब्रस्तान कमेटी के सदर हाजी इमामुद्दीन तिगाला ने कहा कि ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रह. अल्लाह अलैह के आस्ताने मुबारक पर कथित रूप से आपत्तिजनक तरीके से रील बनाए जाने से मुस्लिम समाज की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि दरगाह जैसे पवित्र धार्मिक स्थलों की अपनी गरिमा और मर्यादा होती है, जिसका सभी को सम्मान करना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें