बिचोली मर्दाना स्थित वैष्णव धाम से माँ चामुंडा देवी मंदिर देवास वाली माता की टेकरी के लिए श्रद्धालुओं का जत्था माता के जयकारों के साथ पदयात्रा पर निकला। बडी संख्या में युवा भी इस यात्रा में रहे। करणी सेना के रौनक ठाकुर, शेखर चौधरी, सुनील पाटीदार, हरिओम ठाकुर, संतोषसिंह ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, विनय सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





