शारदीय नवरात्रि की आज सुबह 11 बजे तक महाअष्टमी का पूजन घरों में भी कुलदेवी के रूप में हुआ। सुबह 11 बजे बाद नवमी लगी है, इसलिए लोग घर की कुलदेवी का पूजन आज नवमी के रूप में कर रहे है। वहीं कुछ परिवार कल दशहरा के दिन सुबह घर की कुलदेवी नवमी के रूप में करेंगे। आज कन्याओं का पाद-पूजन भी हो रहा है। कल भी सुबह से शाम तक कन्या पाद पूजन और भोजन के आयोजन चलते रहे थे। आज भी सुबह से माता मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार है। कल रविवार और अष्टमी दोपहर बाद लगने से माता मंदिर में देर रात तक जबर्दस्त भीड़ रही।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






