फिलेटेलिक ब्यूरो, जीपीओ में राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के स्थापना दिवस के द्वितीय वर्ष के अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने विशेष डाक आवरण और विशेष विरूपण मुहर जारी की। राजेश जैन ने कहा कि यह केवल एक डाक टिकिट नहीं बल्कि जैन समाज की एकता को सरकारी मान्यता मिली है। आवरण के प्रस्तावक जयंत डोसी रहे। कार्यक्रम में अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, उमेश नीमा, राजेश शाह, एसजी मेहता, चेतन अग्रवाल, सुरेन्द्र मुल्ये की मौजूदगी रही। डॉ. जैनेन्द्र जैन, हर्ष जैन, अक्षय कासलीवाल, टीके वेद, हंसमुख गांधी, मुक्ता जैन, रेखा जैन ने आवरण पर बधाई दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




