सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कल दशहरा पर जलेंगे रावण

शहर में कई जगह 50 से 100 फीट तक के रावण, दशहरा मैदान पर लंका दहन भी

कल दशहरा पर जलेंगे रावण
दशहरा मैदान का रावण

आज नवरात्रि का अंतिम दिन है और कल बुराई पर अच्छाई की जीत का दशहरा पर्व मनाया जाएगा। सुबह से दोपहर तक गली-मोहल्ला और मल्टियों में बच्चे भी रावण जलाएंगे। रावण की दुकानें भी बिक्री के लिए सज गई है। छोटे से छोटे रावण से लेकर बड़े रावण भी बेचे जा रहे हैं। इधर शहर में कई जगह बड़े रावण भी जो 50 फीट से 100 फीट के हैं वे भी जलेंगे। यह रावण खड़े होना शुरू हो गए हैं। अलग-अलग समिति अतिथियों की मौजूदगी में रावण का दहन कल शाम से रात तक करेगी। आतिशबाजी भी की जाएगी, रोशनी भी होगी। दशहरा मैदान पर बडा रावण और लंका दहन के अलावा उषागंज, चिमनबाग, रामबाग, तिलक नगर, विष्णुपुरी, विजय नगर, इन्द्रपुरी, आरएनटी मार्ग, सुखलिया सहित कई प्रमुख जगह पर रावण दहन होंगे, जिनको अभी खड़ा आज किया जाना बाकी है। वहीं छोटे रावण तो सैकड़ों जगह पर कल जलाए जाएंगे। केशव रावण समिति द्वारा कल शाम 5 बजे शोभायात्रा रफ़ेली शिव मंदिर से रावण दहन स्थल एम.आर. 4 भैरव बाबा मंदिर के पास, भागीरथपुरा तक निकाली जाएगी। खासतौर से मल्टी, रहवासी संघ भी रावण दहन के आयोजन करेंगे। कई जगह नवरात्रि मंडल भी रावण दहन करेगा और साथ में गरबा करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत भी करेगा। कई जगह लंका भी जलेगी, सभी जगह रावण दहन के पूर्व आतिशबाजी भी की जाएगी।

चिमनबाग का रावण
चिमनबाग का रावण
एमआर 4 का रावण
एमआर 4 का रावण

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5