मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रावण दहन के दौरान गिर सकता है पानी

आज शाम से तीन दिनों तक होती रहेगी गरज- चमक के साथ बौछारें कल रात भी गिरा आधा इंच पानी

मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि कल रात भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें आई थी और कल रात करीब आधा इंच बरसात हुई है। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग बरसात के आंकड़े भी आए हैं। शर्मा ने बताया कि आज शाम जब रावण दहन होगा उस समय भी तेज बौछारें गरज-चमक के साथ आ सकती है। आज शाम से तीन दिनों तक याने गुरुवार तक मध्यम से लेकर तेज बारिश की संभावना है। शर्मा ने यह भी बताया कि इंदौर शहर और जिले के अलावा आसपास करीब 120 किलोमीटर के दायरे में यह पानी तीन दिनों तक गिर सकता है। हवाओं का रूख अगर बदला तो पानी दूसरी जगह भी जा सकता है। आज दशहरा है इसलिए मुख्य जगहों पर परम्परागत रावण जलाए जाएंगे और उसी समय बरसात की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। कल रात भी 31 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली थी और पानी गिरा था। मौसम विभाग ने आज इंदौर-उज्जैन सहित दोनों संभाग के 14 जिलों में पानी और हवा का अलर्ट जारी किया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 October 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 October 2026, पृष्ठ 3