युवा कथावाचक इन्द्रेश उपाध्याय वृंदावन श्रीधाम कथा का रसपान कराएंगे। इस कथा में 15 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जानकारों का कहना है कि करीब 2 हजार प्रवेश-पत्र वीआईपी है। इन टिकिट को अग्रवाल समाज से लेकर अन्य राजनेताओं तक में दिया जाना है। प्रवेश पत्र की मांग लगातार हो रही है। यह भी कोशिश की जा रही है कि वीआईपी के लिए जगह बढ़ा दी जाए, आम लोग दर्शक दीर्घा में बैठे वह व्यवस्था यह है कि पहले आए पहले जगह पाए वह व्यवस्था की गई है। इन्द्रेशकुमार के श्रीमुख से यह कथा 23 से 29 अक्टूबर तक एमआर- 10, स्टार चौराहा पर की जाना है। हर कोई अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के वर्तमान अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल से वीआईपी प्रवेश पत्र की मांग कर रहे हैं। गत 15 दिनों से ही गोयल ने प्रवेश पत्र को लेकर हाथ खेंच रखे हैं। प्रेमचंद गोयल साफ कह रहे हैं कि कथा मैं नहीं करवा रहा हूं भतीजा करवा रहा हैं, जबकि सभी जानते हैं कि भाई और भतीजा में कोई अन्तर प्रेमचंद गोयल नहीं रखते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पूंजीपति, अति वीआईपी और राजनेताओं के लिए करीब 500 प्रवेश कार्ड अलग रख दिए गए हैं। दावा 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के कथा रसपान करने का किया जा रहा है। कथा में सीसीटीवी कैमरे से लेकर पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। अब जब वीआईपी प्रवेश-पत्र की मांग बढ़ रही है तो विचार किया जा रहा है कि वीआईपी जगह को बड़ा कर लिया जाए, चाहे उसके लिए आम लोगों का पंडाल छोटा करना पड़े या फिर दोनों को ही बड़ा कर दिया जाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




