मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

माता मंदिरों में देर रात तक रही श्रद्धालुओं की भीड़

कल नवरात्रि के अंतिम दिन बडे माता मंदिरों के अलावा भी छोटे से छोटे माता मंदिरों में आस्था की दरकार दर्शन के रूप में नजर आई। अष्टमी पर भी जहां…

कल नवरात्रि के अंतिम दिन बडे माता मंदिरों के अलावा भी छोटे से छोटे माता मंदिरों में आस्था की दरकार दर्शन के रूप में नजर आई। अष्टमी पर भी जहां मंदिरों में देर रात तक भीड़ रही वहीं कल नवमी पर सुबह और दोपहर के बाद शाम और रात में हर माता मंदिर पर भीड़ थी। हर कोई माँ के दर्शन कर आशीर्वाद की चाहत रख रहा था, कई माता मंदिरों में कतारें नजर आई। खासतौर से बिजासन माता मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर पर भीड थी। सभी मंदिर और गरबा पंडालों में हवन-पूजन और विशेष आरती के आयोजन भी हुए। कुछ मंदिरों में कल अंतिम गरबा का आयोजन कराया। कल मंदिरों में भक्तों द्वारा अलग से फलाहारी खिचडी, साबूदाना की खीर तो कुछ लोगों ने केले प्रसाद के रूप में वितरित किए। कई माता मंदिरों में भजन संध्या, कीर्तन के आयोजन भी हुए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 October 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 October 2026, पृष्ठ 7