जैन मंदिरों में लगातार चोरी और चोरी के प्रयास के खिलाफ आज सुबह जैन समाजजन रीगल तिराहा पहुंचे और वहां विरोध की हूंकार भरी। मयंक जैन, राजेश जैन ने बताया कि मंदिरों में लगातार चोरियां हो रही है, पवित्र मूर्तियों का बेअदबी किया जा रहा है, जिससे समाज और संबंधित मंदिर के पदाधिकारियों में रोष है। विगत दिनों गोम्मटगिरि में भी आधी रात को चोर घुसे थे वह मुद्दा भी उठाया गया, जैन समाजजनों ने कहा कि हम शांतिप्रिय है इसको हमारी कमजोरी ना समझे। विरोध आयोजन में समग्र जैन समाज के साथ जैन मंदिर के पदाधिकारी, जैन समाजजन, जैन महिला मंडल, जैन युवक मंडल, जैन पाठशाला परिवार के समाजजन भी शामिल हुए। कुछ जैन समाजजन आज विरोध प्रदर्शन में बोले कि अगर पुलिस और प्रशासन जैन मंदिरों की सुरक्षा नहीं कर सकता तो हमें हथियारों के लाइसेंस दे दिए जाए। मूर्ति के साथ बहुमूल्य वस्तुएँ भी चोरी हो रही है, इससे जमकर नाराजगी और आक्रोश है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





