दशहरा पर शस्त्र पूजन किया जाता है और बुराई पर अच्छाई की व असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। प्रदेश भर में शस्त्र पूजन होंगे इनकी अलग-अलग जवाबदारी तय की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के शामिल होने से कार्यक्रम बड़ा होगा। इंदौर के जनप्रतिनिधि, अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वहीं इंदौर के जनप्रतिनिधि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार में और मंत्री तुलसी सिलावट देवास में शस्त्र पूजन में शामिल होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





