जांब़ाज ग्रुप बजाज खाना चौंक कार पार्किंग में नवरात्रि की नवमी पर, कन्या पूजन और चलित भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रुप के प्रमोद वैष्णव, अनिल जांबाज, संजय वर्मा ने बताया कि आयोजन में व्यापारी अजय लाहोटी, बसंत सोनी, सुशील गुप्ता गुड्डी, पारस पालरेचा, राकेश वर्मा गोटू, राजा मेहता, धर्मेंद्र सुनेरिया की भी भूमिका रही। वहीं सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया एवं छत्रीपुरा टीआई संजीव श्रीवास्तव भी कल आयोजन में पहुंचे थे उनका स्वागत भी किया गया।


यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




