बालदा कालोनी महूनाका से संस्था शंभूराजे सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा मां अन्नपूर्णा को चुनरी अर्पण का आयोजन किया। जयकारों के साथ चुनरी यात्रा निकाली और माँ को चुनरी अर्पण की गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि विधायक मालिनी गौड़, पार्षद नितिन शर्मा शानू, विवेक गौड़, वरुण पाल के अलावा कांग्रेस नेता, चिन्टू चौकसे, शैलेष गर्ग भी मौजूद रहे। संस्था के जयंत चौहान, विपिन पाल, राजेश मदनपुरिया, रितेश कुसुम्बले, संतोष चौहान, सचिन टांके, भूपेंद्र शम्मी, सुरेन्द्र पाटिल, राजेन्द्र भावसार, रणजीत कदम, मुकेश बडके, पंकज नीम, संजय रोजिया, मनीष ईमोलिया, राहुल यादव एवं रहवासी मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






