मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल से इंदौर में हैं, वे कल शाम भोपाल जाने वाले थे, लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम इंदौर में ही रहा और रात्रि विश्राम उन्होंने इंदौर में ही किया। आज मुख्यमंत्री से मिलने सुमित्रा महाजन पहुंची। सुमित्रा महाजन अकेले चल नहीं पा रही थी वे किसी का हाथ पकड़कर मुख्यमंत्री के कक्ष तक पहुंची तो सम्मान स्वरूप मुख्यमंत्री ताई को अपने कक्ष तक ले जाने के लिए बाहर तक आए। सूत्रों का कहना है कि अहिल्या स्मारक का निर्माण पुराने आरटीओ कार्यालय केशरबाग रोड पर किया जा रहा है। वहां आयोजन में कुछ प्रशासनिक समस्या आ रही है उस पर चर्चा भी मुख्यमंत्री के साथ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और उनके बेटे मिलिंद महाजन ने की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





