शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
धर्म

कल निकालेंगे पूर्व विधायक चुनरी यात्रा

बड़ी संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता और रहवासी श्रद्धालु होंगे मौजूद

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता कल रविवार सुबह 10 बजे से बड़ा गणपति मंदिर से बिजासन माता मंदिर तक चुनरी यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर विधानसभा अध्यक्ष और कुछ केन्द्रीय मंत्री से लेकर प्रदेश के मंत्री तक और इंदौर के सारे जनप्रतिनिधि, नेता, कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है। यात्रा बिजासन मंदिर पहुंचेगी, जहां माता को चुनरी अर्पण की जाएगी। सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर भी यात्रा में मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3