पूर्व विधायक और देपालपुर विधानसभा की ओर टिकटिकी लगाए सत्यनारायण पटेल ने रबी के सीजन की बुआई के पहले किसानों को आ रही बिजली कटौती और विद्युत मंडल द्वारा तीन महीने के कनेक्शन की अनिवार्यकर्ता को लेकर मुद्दा उठाया। पटेल ने कहा कि यह दोनों ही मुद्दे पश्चिम क्षेत्र विद्युत मंडल की तानाशाही है, जिसके खिलाफ कांग्रेस आवाज उठा रही है। पटेल ने कहा कि प्रदेश के साथ इंदौर शहर-जिला में भी गंभीर संकट बिजली का है। आम जनता के साथ अन्न दाता भी परेशान है। रबी सीजन की फसलों की बुआई का महत्वपूर्ण समय समीप आ गया है, एक तरफ बिजली कटौती हो रही है और दूसरी तरफ बिजली कनेक्शन के लिए भी कम से कम तीन माह की अनिवार्यकर्ता की गई है और सिंगल फेस के लिए किसानों को मजबूर किया जा रहा है। पहले ही किसान परेशान है और बुआई के समय कटौती की जाना गलत है। कांग्रेस इसका रोड पर आकर विरोध करेगी। पटेल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वे किसान हित में सभी जिलों में विद्युत सप्लाय पूर्ण रूप से जारी रखे और सिंगल फेस कनेक्शन की तीन महीने की अनिवार्यर्ता समाप्त कराए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





