शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सेमीकंडक्टर समिट में मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री

आज सुबह से ब्रिलियन्ट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर सबमिट का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 12.30 बजे इस सबमिट का…

सेमीकंडक्टर समिट में मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री

आज सुबह से ब्रिलियन्ट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर सबमिट का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 12.30 बजे इस सबमिट का शुभारंभ करेंगे। करीब 4 घंटा इस सबमिट में मुख्यमंत्री रूकेंगे औ र सेमीकंडक्टर हब के रूप में मध्यप्रदेश का विजन प्रस्तुत करेंगे। निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें कर निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। सेमीकंडक्टर तकनीक, नवाचार और कौशल विकास पर मंथन होगा। बड़ी संख्या में कम्पनियों के प्रतिनिधि, निवेशक, उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और स्टार्टअप प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इस सबमिट की सफलता के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई है। मुख्यमंत्री यहां से शाम 4.30 बज द पार्क होटल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। पुलिस अवार्ड के कार्यक्रम पत्रिका जज्बा में भी शामिल होकर शाम 5.50 पर भोपाल के लिए विमान से जाएंगे।

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में सेमीकंडक्टर समिट – मुख्यमंत्री के स्वागत में लगे होर्डिंग
सेमीकंडक्टर समिट में रजिस्ट्रेशन कराते प्रतिभागी, ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3