शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विधायक गौड़ ने दिलाई सैकड़ों छात्राओं को नशा मुक्त समाज की शपथ

नवरात्रि में माँ की आराधना चल रही है और मुख्यमंत्री के नशा मुक्त प्रदेश बनाने के अभियान को सार्थक बनाने विधायक मालिनी गौड़ शारदा कन्या विद्यालय में पहुंची, जहां सैकड़ों…

विधायक गौड़ ने दिलाई सैकड़ों छात्राओं को नशा मुक्त समाज की शपथ

नवरात्रि में माँ की आराधना चल रही है और मुख्यमंत्री के नशा मुक्त प्रदेश बनाने के अभियान को सार्थक बनाने विधायक मालिनी गौड़ शारदा कन्या विद्यालय में पहुंची, जहां सैकड़ों की तादाद में मौजूद छात्राओं ने माँ के जयकारों के साथ नशा मुक्त समाज रखने की शपथ ली। विधायक मालिनी गौड़ ने शपथ दिलाई। गौड़ ने छात्राओं से कहा आत्मनिर्भर बने, अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहे, साथ ही सामाजिक कुरीतियों को लेकर जागरूक रहे। मनोज मिश्रा, दिनेश शुक्ला, संजय शर्मा भी मौजूद रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 17 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 5