विधानसभा 5 के वार्ड 51 से जुड़े भाजपा नेता भगवती उपाध्याय के अवतरण दिवस पर विधायक महेंद्र हार्डिया भी भाजपाइयों और मॉर्निंग ग्रुप के लोगों के साथ पहुंच। इस दौरान केक काटा गया और विधायक हार्डिया ने केक हाथ में लेकर अपने हाथों से भगवती उपाध्याय के मुंह पर लगा दिया। विधायक ने उपाध्याय की उम्र पूछी तो बताया कि 46 साल का हूं, इस पर हार्डिया ने कहा मैं तुम्हारे से 28 साल बढ़ा हूं, याने 74 साल का हूं, इस तरह की हंसी मजाक भी चली। संजय जैन, परसराम वर्मा, कमल यादव, रेमसिंह बघेल, नरेश पुरोहित, दिनेश यादव, आनंद राय, श्याम मंडलोई, अमृत कजोड़िया सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





