मुख्यमंत्री कल डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजा के आयोजन में इंदौर में शामिल हो रहे हैं। कल की इंदौर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष जनप्रतिनिधियों के द्वारा इंदौर में आने वाले पानी के संकट को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा यह कहा गया है कि पिछले दिनों राज्य सरकार के द्वारा भोपाल में एक समीक्षा बैठक का आयोजन कर प्रदेश स्तरीय हालत की समीक्षा कर ली गई है। जहां तक इंदौर का प्रश्न है तो यहां की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आने वाले दिनों में अलग से एक बैठक का आयोजन कर लिया जाएगा। ऐसा समझा जाता है कि आने वाले दिनों में होने वाली मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान ही पानी के मुद्दे को लेकर बैठक का आयोजन भी हो जाएगा।
सभी ने उठाई पानी की आवाज
मुख्यमंत्री के समक्ष आने वाले दिनों में इंदौर में पानी का संकट पैदा होने की आशंका को देखते हुए सभी के द्वारा पानी के लिए आवाज उठाई गई है। नेता नगरी की ओर से भी मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर ठोस पहल के लिए आग्रह किया गया है। इंदौर नगर निगम के द्वारा तो पहले ही पानी के संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार से 50 करोड रुपए की मांग की जा चुकी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





