कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में उदय अग्रवाल ठेकेदार से प्रथम और द्वितीय मंजिल पर तीन जगह काम कराने का ठेका दिया गया है। संयोगवश इस निर्माण कार्य के लिए जो ईंट आई उस पर जीतू लिखा हुआ है। इस पर कांग्रेसियों ने चटकारे भी लिए कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह ईंटे भिजवाई है, जब इस तरह की बातें चली तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने तो ठेका दिया हुआ है और ठेकेदार ने किस ब्रांड की ईंट मंगाई वह हमको पता नहीं है। चौकसे ने बताया कि अभी तीन जगह काम चल रहा है और इस वर्ष के अंत तक गांधी भवन का रिनोवेशन हो जाएगा, जब चौकसे से पूछा कि इस कार्य में धन राशि कैसे खर्च की जा रही है तो चौकसे बोले कि अभी हम लोग मिलकर कर रहे हैं और कुछ दिनों में हम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से इस रिनोवेशन के लिए धन राशि भी लेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





