मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

विधानसभा एक में संगठन मजबूत करने पर जोर

विधानसभा एक के विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा के लगभग सभी काम आकाश विजयवर्गीय सम्भालते है। वे लगातार बैठकों का दौर भी करते है। वहीं विकास कार्यों के…

विधानसभा एक में संगठन मजबूत करने पर जोर

विधानसभा एक के विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा के लगभग सभी काम आकाश विजयवर्गीय सम्भालते है। वे लगातार बैठकों का दौर भी करते है। वहीं विकास कार्यों के लिए भी वे सक्रिय रहते है। कल शाम को उन्होने कार्यालय पर पार्षदों और पदाधिकारियों के साथ ली, बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया। वैसे तो आकाश विजयवर्गीय कई बैठकें अब तक कर चुके है, कल हुई बैठक में वैसे तो सभी वार्डों में हुए गरबा आयोजन समितियों के उपहार को लेकर थी, लेकिन यह बैठक में विजयवर्गीय ने संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए चर्चा की। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि चुनरी यात्रा में बने माहौल के बाद हुई बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया। इससे सम्भवतः विजयवर्गीय खेमे को स्पष्ट हो गया कि कहा संगठन के लिए काम करने की जरूरत है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4