कांग्रेस नेता जीतू दीवान ने रीगल तिराहा पर कल कांग्रेसियों और आम लोगों को जोड़कर जल बचाओ जन अभियान का पहला चरण चलाया। दीवान ने बताया कि इंदौर में करीब 23 इंच बरसात हुई है इससे आने वाले दिनों से लेकर गर्मी के सीजन तक पानी की कमी शहर में हो सकती है। जल बचाने को लेकर यह अभियान चलाया। आम लोगों को भी जल बचाने के लिए जागृत किया। आम लोगों से खासतौर से युवाओं से भी जल बचाने के संकल्प पर हस्ताक्षर कराए। इस दौरान जीतू दीवान, सचिन सेन, नियाजउद्दीन अंसारी, घाटे, शेख समीर, रमेश श्रीवास, आशुतोष विमल मिश्रा, महेश दुबे, शर्मा, सफदर ध्यानसिंह चौहान, पठान, असीम खान, डॉ. खलीकुर्रहमान, डॉ. खान, मुकेश हिरवे, अग्रवाल मौजूद थे। विपिन नकवी, लालू महबूब नरेंद्र
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





