मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मुख्यमंत्री करेंगे शस्त्र पूजन, तैयारी पूरी

50 से ज्यादा हाईटेक बाइक की देंगे सौगात, शस्त्रों की लगी प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री करेंगे शस्त्र पूजन, तैयारी पूरी

सजावट भी की गई है, मार्ग से लेकर पंडाल तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चित्र भी लगे हैं। आज प्रदेश सरकार इंदौर के अलावा प्रदेश के कई जिलों में भी मंत्रियों की मौजूदगी में शस्त्र पूजन का आयोजन करा रही है, जिस जिले में मंत्री नहीं पहुंचेंगे वहां कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारी शस्त्र पूजन करेंगे। बताया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री शस्त्र पूजन के बाद पुलिस को 50 से ज्यादा हाईटेक बाइक की सौगात देंगे। इन बाइकों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पुलिस विभाग ने आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज शस्त्र पूजन में कई आधुनिक हथियार भी रखे गए हैं, जिनमें एसएलआर राइफल, इंसास एलएमजी, एके-47, बोल्ट एक्शन राइफल, 9 एमएम ऑटोमेटिक पिस्टल, 7.62 एमएम एसएलआर राइफल, 5.56 एमएम इंसास राइफल, पंप एक्शन 12 बोर, 9 एमएम स्टेन गन, 9 एमएम कार्बाइन, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और गैस गन शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विजयादशी पर संदेश भी देंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे शस्त्र पूजन, तैयारी पूरी – Indore cm mohan yadav shastra pujan dussehra preparations

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 20 October 2026, पृष्ठ 3