मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

महापौर के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल का ‘मित्रासुर’ पुतले का दहन

निगम के कांग्रेस पार्षद दल ने आज सुबह नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, पेयजल संकट और जनसमस्याओं को लेकर महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ‘मित्रासुर’ पुतले का दहन…

महापौर के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल का ‘मित्रासुर’ पुतले का दहन

निगम के कांग्रेस पार्षद दल ने आज सुबह नगर निगम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, पेयजल संकट और जनसमस्याओं को लेकर महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर ‘मित्रासुर’ पुतले का दहन किया गया। प्रदर्शन में भागीरथपुरा कांड, फर्जी नामांतरण घोटाला, बेलेश्वर बावड़ी हादसा, शहर में गड्ढों की समस्या, घटिया यातायात, जल संकट, कथित फर्जी बिल घोटाला, विकास कार्यों में भेदभाव, अवैध होर्डिंग और सफाई कर्मियों को झूठे आश्वासन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस पार्षद दल का कहना है कि नगर निगम प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा। शहर की बुनियादी समस्याओं और निगम से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाब मांगने के लिए यह विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी पार्षदों के क्षेत्र में भी कार्य स्वीकृत नहीं हो रहे हैं, जबकि भाजपा के पार्षदों के कार्य हो रहे हैं। इस मामले में पूर्व में भी निगम आयुक्त को शिकायत की गई थी, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। आज मजबूरन कांग्रेस पार्षद दल को रीगल तिराहा पर पुतला दहन कर विरोध जताना पड़ा। आज आयोजन में पार्षद कम और कांग्रेसी कुछ दिखाई दिए। बहुत ज्यादा भीड़ भी निगम में नेता प्रतिपक्ष नहीं जुटा पाई थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 19 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3