रविवार, 18 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

उज्जैन से अयोध्या तक 930 किमी की यात्रा करेंगे दिग्विजयसिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कल मीडिया से चर्चा कर बताया कि वे 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' विजयादशमी 20 अक्टूबर से निकालेंगे। उज्जैन से अयोध्या तक 930 किमी की यात्रा रहेगी।…

उज्जैन से अयोध्या तक 930 किमी की यात्रा करेंगे दिग्विजयसिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने कल मीडिया से चर्चा कर बताया कि वे 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' विजयादशमी 20 अक्टूबर से निकालेंगे। उज्जैन से अयोध्या तक 930 किमी की यात्रा रहेगी। राजा की यह यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा, धार्मिक आस्था में पारदर्शिता और जन-सामान्य के अधिकारों की सुरक्षा है। यह बात दिग्विजयसिंह ने इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। राजा ने चुनाव आयोग एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके त्यागपत्र की मांग की। मतदाता सूची निर्माण की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और राजनीतिक दलों को सूची की उपयोगी अंकीय (डिजिटल) प्रति उपलब्ध कराने पर बल दिया। श्री सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट में परिवर्तन कर वर्तमान श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को भंग कर 'रामालय ट्रस्ट' का गठन करने और इसमें विभिन्न पीठों के शंकराचार्य, रामानंद संप्रदाय के संत, निर्मोही अखाड़ा व गोरखनाथ मठ के प्रतिनिधियों को सम्मिलित करने के साथ राजनेताओं को दूर रखने की मांग की। इसके साथ ही चढ़ावे और संपत्तियों की जांच की मांग करते हुए महाकाल, रामराजा और श्रीराम जन्मभूमि सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों में दान-चढ़ावे, आय- व्यय और भूमि के लेन-देन की निष्पक्ष जांच व नियमित स्वतंत्र लेखा-परीक्षण (ऑडिट) कराए जाने पर जोर दिया। सिंह ने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी प्रकरण में वीआईपी संबंधी आरोपों की बिना किसी दबाव के निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने और पीड़िता के परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग सरकार से की। राजा के इस अभियान से जुड़ने और समर्थन देने के लिए 8982121282 पर मिस्ड कॉल करने की अपील की गई।

उज्जैन से अयोध्या तक 930 किमी की यात्रा करेंगे दिग्विजयसिंह

अंकिता भंडारी को न्याय-

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, उनके माता-पिता के धरने तथा मामले में भाजपा नेताओं के नाम सामने आने के संदर्भ में कार्रवाई की मांग का विषय उठाया।

उज्जैन में जमीन आवंटन एवं महाकाल मंदिर के समीप होटल निर्माण का मुद्दा-

दिग्विजय सिंह जी ने उज्जैन में भारत न्यास को दी गई जमीन तथा सरस्वती शिशु मंदिर को तोड़कर महाकाल मंदिर के समीप बनाए जा रहे होटल के मामले पर भी अपनी बात रखी और इन विषयों से जुड़े सवाल उठाए। यात्रा के शुभारंभ दिवस पर 20 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे उज्जैन के बालाजी गार्डन में जन- कल्याण की कामना से पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह यात्रा उज्जैन से प्रारंभ होकर तराना, शाजापुर, सारंगपुर, राजगढ़, चाचौड़ा, आरोन, अशोकनगर, चंदेरी, तालबेहट, ओरछा, चिरगांव, उरई, कालपी, कानपुर देहात, लखनऊ देहात और बाराबंकी होते हुए अयोध्या पहुँचेगी। यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ पाँच रंगों वाला धर्म ध्वज भी सम्मिलित रहेगा। यात्रा सुबह 8 बजे से शुरू होकर 9 किमी. के बाद भोजन के लिए विश्राम होगा तथा 3 बजे से चालू होकर 6 किमी. के साथ रोज 15 किलोमीटर चलेगी। इस दौरान उनके साथ इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, के.के. मिश्रा, सुरजीत सिंह चड्ढा, अमित चौरसिया और नीलाभ शुक्ला सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4