पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दशहरे के शुभ अवसर पर उज्जैन में भगवान चिंतामन गणेश की पूजा-अर्चना कर सत्य सनातन यात्रा की शुरुआत की। दिग्विजय सिंह उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या में राम मंदिर तक सत्य सनातन यात्रा निकाल रहे हैं। वे उज्जैन से पैदल यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपतराय को बचाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पूरी भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस लगी हुई है। जो लोग चंपतराय को बचाने में लगे हुए हैं, उन्होंने ही मंदिर में चढ़ावा की चोरी की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरी, नोट चोरी दोनों में शामिल हैं। राम मंदिर में जिस ट्रस्ट ने चोरी की है, उसमें ज्ञानेश कुमार केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 October 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






